घर से बीरोंखाल गई महिला बेटे समेत लापता
पौड़ी। विकासखंड बीरोंखाल थाना धुमाकोट अंतर्गत तैलीपखोली की एक विवाहित युवती अपने तीन वर्षीय बालक के साथ घर से बिना बताए चली गई। महिला के पिता ने थाना धुमाकोट में पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि महिला की खोजबीन करने के लिए एसआई अजय कुमार रमन को जांच सौंपी हैं। तैलीपखोली निवासी बीरेंन्द्र कुमार पुत्र चमनलाल ने बताया कि उसकी पुत्री दिव्या घोलिया पुत्र प्रतीक को लेकर सोलह सितंबर सुबह घर से बीरोंखाल अस्पताल गई थी, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं पंहुची। इधर-उधर रिस्तेदारों व उसके ससुराल रिखणीखाल से भी संर्पक किया परंतु उसका कोई पता नहीं लगा। फोन भी स्वीचऑफ आ रहा है। थाना धुमाकोट एसआई अजय कुमार रमन ने बताया कि महिला की खोजबीन जारी हैं, फोन स्वीचआफ आ रहा है। फोन ट्रेस किया जा रहा है।
