बच्चों को पठन साग्रगी बांटी
पौड़ी। घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज द्वारा जूनयिर स्कूल घुड़दौड़ी में बच्चों को पठन साम्रगी वितरित की गई। इस दौरान घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज के प्रभारी निदेशक डा.वीएन काला ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। बताया गया कि कालेज द्वारा यह कार्य आईईईई ब्राच चैप्टर के तहत चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्थान के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मौके पर डा.संजय गैरोला, डा.केएस भाटिया, डा.मनोज कुमार, पुष्कर प्रवीण, डा.अजय कुमार आदि शामिल थे।
