मेला क्षेत्र का बोर्ड के सीईओ ने निरीक्षण किया

रुड़की।  साबिर पाक के उर्स के दौरान वक्फ बोर्ड के सीईओ ने सुपरवाइजर राव सिकन्दर के साथ मेला क्षेत्र के निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तय समय पर व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। साबिर पाक का सालाना उर्स महन्दी डोरी के रस्म के साथ शुरू हो चुका है लेकिन व्यवस्थाएं अभी दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। वक्फ बोर्ड के सीईओ सय्यद सिराज उस्मान अहमद ने सुपरवाइजर के साथ पूरे मेला क्षेत्र के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हज हाउस रोड, कलियर रुड़की मार्ग, हज हाउस रोड, जर्मन हेंगर, रेन बसेरा, तालाब किनारे, टंकी चौक, अब्दाल साहब रोड, सबरी गेस्ट हाउस आदि स्थानों का निरीक्षण किया। सीईओ सय्यद सिराज उस्मान अहमद ने कहा कि साफ सफाई, बिजली अस्थाई कार्यालय सहित कुछ व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *