कांग्रेस ने की मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस ने जनपद के रुद्रप्रयाग विधानसभा के लिए चौदह संगठनात्मक मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण की ओर से जारी सूची में रुद्रप्रयाग विधानसभा में चौदह मंडलों में अध्यक्ष पद कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। जिसमें भगत पुंडीर को बजीरा, विजय सिंह पंवार पांजणा, उत्तम सिंह पंवार कोट, कालिका प्रसाद भट्ट कंडाली, उदय सिंह कठैत बस्टा बड़मा, आनंद सिंह रौथाण स्यूर, भीम सिंह रावत डांगी भरदार, विजयराज सोलेंकी सौंरा जवाडी, दीपक पुरोहित सतेरा (चोपड़ा), चंद्रमोहन नेगी सारी, रविंद्र सिंधवाल सुमेरपुर, मोहन प्रकाश मरोड़ा, जगदीश रावत पीपील व सुरेंद्र गुंसाई को मंडल अध्यक्ष पौड़ीखाल की जिम्मेदारी दी गई है। जिला संगठन ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से पूरी निष्ठा व लगन से कार्य कर संगठन को मजबूत करने की अपील की है।
