मानव वन्यजीव संघर्ष पर ग्रामीणों को किया जागरूक

रुद्रपुर। वन क्षेत्र के निकट निवासरत ग्रामीणों को मानव एवं वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान वन कर्मियों एवं ग्रामीणों को वन्यजीवों की गतिविधियों एवं उनके आचरण पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। ग्राम सभा तिलियापुर ग्राम प्रधान निमिषा डसीला के आवास पर मानव एवं वन्यजीव संघर्ष विषय पर आयोजित संगोष्ठी में श्री उल्का फाउंडेशन हल्द्वानी के राजीव पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में जानवरों की संख्या बढ़ रही है। जंगल का क्षेत्रफल घटता जा रहा है। इस कारण मानव एवं वन्यजीवों में संघर्ष बढ़ता जा रहा है। कहा कि बाघ एवं तेंदुआ कभी भी सामने से आक्रमण नहीं करता। वह हमेशा पीछे से ही आक्रमण करता है, इसलिए उनके आक्रमण से बचाव के लिए भागने के बजाय उनके सामने ही खड़े रहें। उन्होंने सांप के डसने के पश्चात उपचार की ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान निमिषा डसीला, पूरन डसीला, राजेंद्र सिंह डसीला, राम अवतार, वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट, किशन सिंह नेगी, संदीप सिंह, कुलदीप पांडे, मेनका बाफला, अर्चना, सुरेंद्र सिंह, शिवलाल समेत तमाम ग्रामीण एवं वन कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *