दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को राहत सामग्री बांटी
विकासनगर
तिरूपति सीमेंट की ओर से कोरोना काल में रोजी रोटी से परेशान दिव्यांग और विधवा महिलाओं को राहत सामग्री बांटी गई। प्रबंधक बीके चौहान ने भाजपा नेता सुखवीर सिंह बुटोला के साथ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित दिव्यांगों और विधवा महिलाओं तक राशन किट पहुंचाई। उन्होंने दिव्यांगजनों और महिलाओं को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रामपाल राठौर, अनुराग अग्रवाल, आशुतोष, अनिल, शांति रावत, तनवीर अली, नमिता रावत, राधेश्याम कश्यप आदि मौजूद रहे।
