केजीएमयू में ब्लैक फंगस के 7 रोगी
लखनऊ
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में सोमवार तक ब्लैक फंगस के 315 रोगी भर्ती हुए हैं। यह वर्तमान में भर्ती रोगियों की संख्या नहीं है,अभी तक आये हुए रोगियों में 7 रोगी पिछले 24 घंटों में भर्ती हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 4 रोगियों की शल्य चिकित्सा की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में किसी भी रोगी की मृत्यु नहीं हुई है।
