चम्पावत। चम्पावत- त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए 20 सितंबर से नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि प्रधान के तीन पद और 150 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र संबंधित ब्लॉक कार्यालय में जमा किए जाएंगे।