बनबसा में स्वच्छता अभियान चलाया
चम्पावत। बनबसा में स्वच्छता सेवा अभियान के तहत अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को कहा गया। एसडीएम आकाश जोशी व ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम चलाया गया। डेंगू की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया। दुकानों से 17 किलो प्लास्टिक जब्त की गई। एसडीएम आकाश जोशी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक ललित प्रसाद, सभासद मोहन सिंह, रेखा वाल्मीकि, देव कुमारी, रंजना, नीतू पांडेय, भूपेन्द्र तिवारी, जगदीश जोशी, ओमपाल, प्रमोद रत्नाकर आदि मौजूद रहे।
