सेफ सफर ऐप से वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

पौड़ी। सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना विभाग चंद्रेश कुमार यादव ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग व एनआईसी पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में बनाए गए ऐप सेफ सफर पौड़ी गढ़वाल व जिला प्रशासन, आबकारी विभाग व एनआईसी के द्वारा बनाये गए डीएलटीएमएस (डिस्ट्रिक्ट लिकर ट्रेड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल का शुभारंभ किया गया। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सेफ सफर ऐप व डीएलटीएमएस (डिस्ट्रिक्ट लिकर ट्रेड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डा. आशीष चौहान ने बताया कि सेफ सफर ऐप मुख्य उद्देश्य शादी, पार्टी में उपयोग आने वाले वाहन दुर्घटना पर अंकुश लगाना है। इस ऐप के माध्यम से बारात, पार्टी में प्रयुक्त वाहनों के वाहन स्वामियों, चालक, परिचालकों को डिजिटल माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। जिसमें वाहन स्वामियों, चालक, परिचालकों द्वारा भरी गई घोषणाओं का पालन न करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *