स्वास्थ्य मेले में 265 मरीजों का इलाज किया
चम्पावत। टनकपुर उपजिला अस्पताल में आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेला लगा। हल्द्वानी और खटीमा से आए चिकित्सकों ने 265 मरीजों का इलाज किया। रविवार को उप जिला अस्पताल में आयुष्मान भव: के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। सीएमएस डॉ़ घनश्याम तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में चर्म रोग, ईएनटी, अस्थि, दंत रोग, नेत्र रोग, महिला रोग, बाल रोगियों का इलाज किया। इसके अलावा 26 लोगों के एक्स-रे, छह के ईसीजी और 47 लोगों को नजर के चश्मे दिए गए। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ़ सानिया, ईएनटी नरेंद्र भंडारी, डॉ़ प्रभा जोशी, डॉ़ एलएम रखोलिया, डॉ़ वीके जोशी, डॉ़ भावेश, डॉ़ स्वामी दयाल, डॉ़ शांभवी खर्कवाल, डॉ़ दीप्ती जोशी, डॉ़ सरिका बत्रा, डॉ़ राजवीर, आशीष कुमार आदि ने उपचार किया।
