संसद में महिला आरक्षण बिल पास कराने की मांग

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने अखिल भारतीय महिला दिवस का आयोजन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने आरक्षण बिल संसद में पास कराने की मांग की। शुक्रवार को महिला कांग्रेस की ओर से महिला स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने शपथ ली गई कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की प्राथमिकताएं जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगी। शपथ के बाद महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में कार्यकत्रियां तहसीलदार हिमांशु जोशी के पास पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रप्रति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें उन्होंने संसद में महिला आरक्षण बिल पास कराने की मांग की। इस अवसर पर कविता कापड़ी, प्रदेश महासचिव लीला चंद, नगर उपाध्यक्ष शांति सामंत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीती राना, ब्लॉक अध्यक्ष पूजा मेहता, नगर अध्यक्ष जसप्रीत कौर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *