झनकइया पुलिस ने 6.99 ग्राम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। थाना झनकईया पुलिस ने 14 सितम्बर को आरोपी बिप्रोजीत सरकार निवासी वार्ड नं 10 बंगाली कालोनी पकड़िया थाना झनकईया बाइक से जा रहा था। आरोपी को रोककर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 6.99 ग्राम स्मैक बरामदगी के गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया।
