किसानों ने की 1अक्टूबर से कच्चा आढ़ती के माध्यम से धान खरीद कराने की मांग की

रुद्रपुर। खटीमा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। किसानों ने एसडीम रविंद्र बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा। पत्र में किसानों ने कहा कि 1 अक्टूबर से धान की खरीद मंडी समिति में कच्चा आढ़ती, सरकारी धान खरीद केंद्रों में शुरू कराई जाए। ताकि समय से धान खरीद शुरू होने पर किसानों को समर्थन मूल्य मिल सके। अन्यथा किसान बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम में धान बेचने को मजबूर होता है। किसानों ने कहा कि गत वर्ष पीआर 126 और एचआर 147 की खरीद केंद्रों पर नहीं की गई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा किसानों को 48 घंटे में धान की पेमेंट करने, खरीद केंद्रों पर किसानों के बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था करने, बेमौसम बारिश की वजह से धान को हुए नुकसान को देखते हुए 300 रुपये प्रति कुंतल बोनस देने की मांग की। इस अवसर पर हीरा सिंह संधू, राकेश सिंह, बलजीत सिंह, जरनैल सिंह, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, आदित्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *