5 पेटी अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने पांच पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। अपर उपनिरीक्षक लेख सिंह राणा के नेतृत्व में एंचोली क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग में आवाजाही कर रही कार संख्या यूए 04बी 6401 को रोका। जांच के दौरान कार से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित कार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *