भावना बनीं जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष
पिथौरागढ़। जिला महिला कांग्रेस में भावना नगरकोटी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड पीएमसी की इंचार्ज परमिंदर कौर ने प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों का नियुक्ति का पत्र जारी किया है। नगर के दौला की सभासद नगरकोटी को महिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर कई ने उन्हें बधाई दी है। वे पूर्व में जिला कांग्रेस में महामंत्री,ब्लाक अध्यक्ष,दौला की प्रधान रह चुकी हैं। 2018 से वह दौला वार्ड की सभासद हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भावना ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए वह हरसंभव कार्य करेंगी। अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस की रीतियों व नीतियों से जोडा जाएगा। उन्होंने विधायक मयूख महर,प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आभार जताया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को त्रिलोक सिंह महर, अनिल जोशी, गौरव महर, अनिल माहरा, रवि बिष्ट सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सभासदों ने शुभकामनाएं दी।
