रस्सी से बांधकर घसीटा, फिर सीने पर पत्थर मारकर की हत्या

बड़वानी।

बड़वानी जिले के अंजड़ के शासकीय कालेज के पीछे झिरन्या फलिया में गत शाम पिता व दो पुत्रों ने मिलकर एक व्यक्ति की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपितों ने पुरानी रंजिश में 38 वर्षीय वीरू पुत्र छेदा को पहले रस्सी से बांधकर घसीटा, मारपीट की, फिर सीने पर पत्थर मार हत्या कर दी। आरोपित फरार हैं। अंजड़ पुलिस थाना प्रभारी तारा मंडलोई और डीएसपी कुंदनसिंह मंडलोई पहुंचे व निरीक्षण किया। मृतक वीरू की पत्नी रमी बाई ने बताया कि पति और आरोपितों का तीन-चार साल पुराना विवाद है। वीरू पर आरोपित समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। संभवत: वीरू द्वारा समझौता ना करने पर आरोपितों ने हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *