यूनानी चिकित्सा पद्धति को आम लोगों तक पहँचाने के लिए कार्यरत:- डॉ मुबस्सीर खान

लखनऊ

कोरोना संक्रमण को लेकर सोमवार को यूनानी पैथी को बढ़ावा देना और उसको जन- जन तक पहुंचाने के लिए कर्यरत आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस लखनऊ यूनिट की तरफ से एक कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत एक बधाई मीटिंग का आयोजन किया गया ।शहर के रिलीफ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मुबस्सीर खान को आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस टेक्निकल विंग उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट बनाये जाने पर डॉ.खान ने संस्था के मानद जनरल सेक्रेटरी हकीम सय्यद अहमद खान का आभार व्यक्त हुए कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए हम और हमारी चिकित्सीय टीम  मेहनत करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की तरफ से बरेली में एक गवर्मेन्ट यूनानी कॉलेज स्थापित होंने से हम मौजूद सरकार से भविष्य में यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा किये जाने की और भी उम्मीद करते है।कहा यह  मीटिंग करने का उदेश्य  यूनानी चिकित्सा पद्धति के लिए भविष्य में मेडिकल वेबिनार, मेडिकल कैम्प करते रहेंगें।मीटिंग में मुख्य रूप से डॉ फुरकान रजा डॉ सऊद अहमद ,डॉ सादिक अंसारी, डॉ काशिफ सिद्दीकी ,डॉ साजिद आजमी ,और डॉ आसिफ मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *