44 प्रमुख मार्गों के चालू कार्यो के लिए 193 करोड़ 15लाख 34 हजार की धनराशि अवमुक्त
लखनऊ,
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में 44राज्य/ प्रमुख /अन्य जिला मार्गों के स्वीकृत, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के चालू कार्य हेतु विभिन्न शर्तों के अधीन 193 करोड़ 15 लाख 34 हजार की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया गया है।
यह कार्य मुजफ्फरनगर ,वाराणसी , सुल्तानपुर ,अयोध्या ,बदायूं ,सिद्धार्थनगर, सहारनपुर ,बागपत, मेरठ, कन्नौज, जौनपुर ,आगरा ,बस्ती ,गाजीपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, रामपुर, कानपुर नगर, मथुरा, मुरादाबाद, चंदौली, कुशीनगर व अमरोहा जिलों में चल रहे हैं।जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता( विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है, कि चालू कार्यो हेतु आवंटित धनराशि का व्यय /उपयोग वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों ज्ञापन तथा बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों/ स्थाई आदेशों आदि का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता व मानको का विशेष रुप से ख्याल रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य अनिवार्य से पूरे कराये जांय।
