पर्यावरण मित्रों ने दी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

पौड़ी। उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने शहर में वाल्मीकि मूर्ति स्थापित नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। संघ ने 19 सितंबर तक शहर में वाल्मीकि मूर्ति नहीं लगाए जाने पर कार्यबहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी है। सोमवार को उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने नगरपालिकाध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष प्रवीन कुमार घाघट, नगराध्यक्ष मुकेश ने कहा कि संघ पिछले लंबे समय से धारा रोड के पास वाल्मीकि मूर्ति स्थापित करने की मांग कर रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दिया जा चुका है। जिस पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा कार्य किया जाना है लेकिन नगरपालिका इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही है। जिससे सभी पर्यावरण मित्रों में नाराजगी बनी हुई है। कहा कि 19 सितंबर तक मूर्ति स्थापित नहीं होने पर सभी पर्यावरण मित्र कार्यबहिष्कार पर चले जाएंगे। इस मौके पर राहुल, सुनील, संजीव, किशोर, शिवचरण, धीरज, राजेश, गणेश, अशोक, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *