डीएम को बताईं शहर की समस्याएं

पौड़ी। नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति ने शहर की विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग डीएम से की है। कहा कि जल्द ही शहर की समस्याएं हल नहीं होने पर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सोमवार को नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, मकान सिंह रावत, नरेश नौड़ियाल आदि ने कहा कि शहर में बंदरों की समस्या से लोग परेशान हैं। वन विभाग और नगरपालिका को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। डीएम ने बंदरों की समस्या हल करने के लिए वन विभाग और नगरपालिका प्रशासन की बैठक करने का आश्वासन दिया। समिति ने डीएम से शहर की यातायात व्यवस्था ठीक करने, पर्यटक आवास गृह रांसी को पर्यटकों के लिए जल्द संचालित करने, देहरादून-पौड़ी व पौड़ी-देहरादून के लिए परिवहन निगम की बस फिर से शुरू करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर पदमेंद्र सिंह बिष्ट, भरत सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *