केदारनाथ की पहाड़ियों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

रुद्रप्रयाग। बीते दो दिनों से हुई बारिश के चलते केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बदले मौसम के चलते केदारनाथ धाम में ठंड भी बढ़ गई है। रविवार सांय को मौसम खुला तो लोगों को राहत मिली। केदारनाथ धाम में स्थित हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में रविवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में ठंड बढ़ने लगी है। दो दिनों से हो रही बारिश ने केदारनाथ मंदिर के पीछे लगी ऊंची पहाड़ियों पर नई बर्फ दिखने लगी है। इससे अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि केदारनाथ में बर्फबारी होने की भी शुरूआत हो जाएगी। रविवार दोपहर बाद हल्का मौसम खुला तो हेलीकॉप्टर सेवाएं उड़ सकीं। इससे पहले मौसम के कारण हेली सेवाएं भी नहीं उड़ सकीं। वहीं निचले इलाकों में भी मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। दो दिनों की बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। रविवार सांय को मौसम खुलने लगा। केदारनाथ में बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी और सेक्टर अधिकारी योगेश चन्द्र कोटियाल ने बताया कि दो दिनों की बारिश से केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है, जिससे यहां मौसम ठंडा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *