स्कूल का ताला तोड़ा, कंप्यूटर सहित कई सामान चोरी

पिथौरागढ़

क्षेत्र के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सानदेव में अराजक तत्वों ने ताले तोडक़र कंप्यूटर सहित कई सामान चोरी कर लिया। कोरोना के चलते स्कूल बंद था। जरूरी काम से शिक्षकों के स्कूल पहुंचने पर घटना का पता चला। प्रधानाचार्य से मामले की तहरीर राजस्व पुलिस को सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक डीडीहाट से 15किमी दूर सानदेव स्कूल शनिवार को प्रधानाचार्य व शिक्षक जरूरी काम से पहुंचे। स्कूल के खुले दरवाजे देख सभी हैरान रह गए। कक्षों के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो कंप्यूटर, खेल का सामान सहित मोहर भी गायब थी। शिक्षकों के मुताबिक कोरोना के चलते स्कूल बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। प्रधानाचार्य ने मामले की तहरीर राजस्व पुलिस को सौंपी है। उसके मुताबिक चोर कंप्यूटर सहित 55हजार से अधिक का सामान चुरा ले गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
स्कूल में चोरी की घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा। – राहुल परिहार, राजस्व उपनिरीक्षक, सानदेव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *