नशे में हंगामा कर रहे 5 गिरफ्तार

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा थाना सोमेश्वर पुलिस ने गांव में नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 5 जून शनिवार को डिगरा गांव से 112 नंबर पर कुछ लोगों के नशे में गांव में हंगामा करने की शिकायत मिली। इसके तत्काल बाद एसओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने एसआई गोविंद सिंह मेहता के साथ टीम को गांव रवाना किया। टीम ने मौके पर गांव के लछम राम, गोविंद सिंह, खीम राम, आनंद राम व गोपाल कुमार को मौके पर हंगामा करते पाया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *