सो रही महिला के कुंडल और बालियां चोरी
रुड़की। सुल्तानपुर चौकी के जसोद्दरपुर गांव निवासी इस्तकार पुत्र यामीन ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह परिवार सहित मकान के बरामदे में सो रहा था। इस दौरान चोर मकान में घुसा और चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी के कान में पहने एक जोड़ी सोने के कुंडल और एक जोड़ी सोने की बालियां निकालकर फरार हो गया। तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
