किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी

रुड़की। इफको की की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी में किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इसकी जरूरत और सही इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ पवन सैनी ने ब्लॉक सभागार में गोष्ठी की शुरुआत की। इफको के उप महाप्रबंधक विपणन डॉ. राम भजन सिंह ने बताया कि दुनिया की इफको ने सालों के शोध के बाद दानेदार यूरिया का विकल्प तरल नैनो यूरिया बनाया है। इसके प्रयोग से फसल पर किसान की कम लागत लगेगी और औसत पैदावार ज्यादा होगी। इफको के राज्य विपणन प्रबंधक आरके श्रीवास्तव ने तरल नैनो यूरिया के प्रयोग के सही समय, सही मात्रा व सही तरीके से इस्तेमाल की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *