सिलेंडर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
रुड़की। आंगनबाड़ी केंद्र से सिलेंडर चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सिलेंडर चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। आंगनबाड़ी केंद्र संचालक नैना देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के सिलेंडर के साथ पकड़े गए अरुण कुमार व उसके साथी मोनू निवासी बहावलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
