भगवानपुर में संदिग्ध बीमारी से हुई दुसरी मौत

रुड़की। खेड़ी शिकोहपुर गांव में संदिग्ध बुखार के चलते अधेड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सीएचसी पर इसकी सूचना दी। खेड़ी शिकोहपुर गांव में मुसव्विर (55) की बीती शाम संदिग्ध बुखार के चलते मौत हो गई। संदिग्ध बुखार से इस गांव में एक हफ्ते में दूसरी मौत होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा रहे हैं जबकि कुछ ग्रामीण निजी चिकित्सकों से उपचार ले रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भी दी। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गांव में पहले डॉक्टरों की एक टीम बनाकर भेजी गई थी। शुक्रवार को दोबारा गांव में टीम भेजकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *