भानियावाला में खुली को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा

ऋषिकेश। भानियावाला में उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा खुल गई है। बैंक के पदाधिकारियों ने लोगों को बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बुधवार को दुर्गा चौक भानियावाला में उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सीएम सेमवाल ने बैंक शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से बैंक में अपने खाता खोलने की अपील की। कहा कि बैंक पूर्णतया सीबीएस है, अन्य बैंकों की तरह यहां भी सभी सुविधा उपलब्ध हैं। बैंक के सचिव एसएस राणा ने सहयोग की अपील की। मौके पर बैंक के उपाध्यक्ष केएस कैंतुरा, संचालक बीसी राणा, मुकेश शर्मा, बीके सक्सेना, मधुमति बेंजोला, पुष्पा पुंडीर, महेश चितकारिया, एसके पांडे, दून पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एसएल रतूड़ी, एसएल वर्मा, होप स्कूल के प्रबंधक सुशील बिजल्वान, दिनेश राणा, तेजपाल, गौरव तिवारी, धर्मेंद्र भंडारी, दिनेश त्रिपाठी, ज्ञान सिंह पुंडीर, भारत सिंह नेगी, मंजू चमोली, हिमांशु राणा, ईश्वर रौथान, विनीत मनवाल, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, राजेश भट्ट, वीर सिंह रावत, एसएस राणा, सोहन सिंह नेगी, सत्य सिंह राणा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *