आठ को कलमबंद कार्य बहिष्कार पर रहेंगे अधिवक्ता

बागेश्वर। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस की ज्यादती मामले में जिला बार ऐसोसिएशन ने आठ सितंबर को कलमबंद कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अधिवक्ता तहसील प्रांगण में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। बार सभागार में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विनोद भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस ने बर्बरता की है। जिसके विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड नैनीताल के आह्वान पर आठ सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। बताया कि अधिवक्तागण कलबंद बहिष्कार पर रहेंगे। सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक तहसील प्रांगण पर एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। जहां से आंदोलन की रणनीति भी तय की जाएगी। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश रौतेला, सचिव चंदन सिंह ऐठानी, ओम प्रकाश तिवारी, बसंत बल्लभ पाठक, पंकज धपोला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *