राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने नए जिला प्रोबेशन अधिकारियों के साथ किया वर्चुअल संवाद

लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने शुक्रवार को जूम के माध्यम से नए जिला प्रोबेशन अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने नवनियुक्त जिला प्रोबेशन अधिकारियों को बाल आयोग किस तरह कार्य करता है, उसके बारे में विस्तार से बताया। नए जिला प्रोबेशन अधिकारियों के साथ आयोग की क्रियाप्रणाली तथा बच्चों को सुरक्षा व संरक्षण प्रदान करने हेतु अधिकारियों की भूमिका संबंधी अभिमुखीकरण किया गया।
डॉ गुप्ता ने बच्चों से संबंधित मामलों को बाल आयोग कैसे संज्ञान लेता है इस पर प्रकाश डालता है। उन्होंने बताया कि बाल आयोग को सीधे भी प्रकरण रिपोर्ट किये जाते है, जिस पर बाल आयोग संबंधित जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से प्रकरण का समाधान करता है। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारियों से कहा कि  आयोग के कानूनों के साथ साथ अन्य विभागों के कानून की जानकारी रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *