ब्लाक प्रमुख: काकोरी में रोमांचक होता हुआ मुकाबला
काकोरी लखनऊ
विकासखंड काकोरी में ब्लाक प्रमुख के पद का मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। काकोरी ब्लाक प्रमुख पद के लिए मुख्य रूप से चार उम्मीदवार मैदान ए जंग में है।काकोरी ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। ब्लॉक के 56 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में जिस प्रत्याशी को 29 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा उसकी विजय सुनिश्चित है।सपा ने रेखा यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।बसपा ने किसी को अपना प्रत्याशी नही बनाया है।वही भाजपा से टिकट की रेस में तीन दावेदार है कमलेश यादव और नीलम वर्मा,नीतू यादव शामिल है।माना जा रहा है कि अच्छी और बेदाग पृष्ठभूमि के प्रत्याशी को पार्टी टिकट देकर अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।वहीं अगर
सूत्रों की माने तो भाजपा से टिकट मिलने की ज्यादा संभावना कमलेश यादव जोकि पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव की माता है।जबकि दूसरी तरफ लल्लू यादव की पत्नी नीतू यादव है।
कमलेश यादव पिछले 5 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही है जिसका प्रमाण सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक होल्डिंग है जिसमें 13 अप्रैल 2017 को अनुसूचित मोर्चा के एक कार्यक्रम का जिक्र किया गया है जिसमें वह भाजपा सांसद कौशल किशोर विधायक मलिहाबाद जयदेवी कौशल के साथ नजर आ रही है इस विषय में जब कमलेश यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की उनकी माता कमलेश यादव पिछले पांच-छह वर्षों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता है।नाम न छापने की शर्त पर ब्लाक में भारतीय जनता पार्टी से पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके एक नेता ने बताया कि कमलेश यादव के प्रचार में ज्यादातर सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।राजनीति के जानकारों की माने तो काकोरी ब्लाक प्रमुख का चुनाव कमलेश यादव के पक्ष में जाता दिख रहा है।कमलेश यादव का राजनीतिक इतिहास काफी स्वर्णिम रहा है कमलेश यादव आज तक कोई चुनाव नहीं हारी है।वह अपनी ग्राम सभा से प्रधान,जिले की जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुकी है बीते माह हुए चुनाव में सास और बहू दोनों क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
