छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी

उत्तरकाशी। यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम ने पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में छात्रों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। एसपी अर्पण यदुवंशी पुलिस के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत एआरटीओ जितेन्द्र सिंह एवं निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात नियमों व रोड सेफ्टी की व्यापक जानकारी पीजी कॉलेज के छात्रों दी गयी। पुलिस ने कहा कि जब भी कोई दोपहिया वाहन चलाते हैं, तो हेलमेट का जरुर प्रयोग करें। हेलमेट हमेशा अच्छी गुणवता का ही प्रयोग करें। मोटरसाइकिल से स्टंटबाजी बिलकुल भी न करें, जिससे की आपका जीवन खतरे में पड़े। सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद हेतु गुड सेमेरिटन के सम्बन्ध में जागरुक करते हुये नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *