चोरी की घटनाओं पर नजर रखेगी समिति

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के कोटधार दशगी क्षेत्र के मंदिरों में आए दिन हो रही चोरी और मूर्ति के तोड़ने की घटनाओं पर क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने सोमवार को कोटधार में एक चिंतन बैठक आयोजित की और मूर्ति को तोड़ने व चोरी होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के साथ ही समिति के सदस्यों को निगरानी करने की बात कही। सोमवार को चिन्यालीसौड़ के कोटधार में सिद्धेश्वर मंदिर समिति, धनवीर सिंह राणा, आजाद सर्वोदय संगठन, गैर नागराजा मंदिर समिति के पदाधिकारी सदस्य एवं क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच एक चिंतन बैठक आहुत हुई। बैठक में सभी ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र के मंदिरों व देव डोलियों की देख रेख हेतु समिति का गठन किया जायेगा। वहीं पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं पर नजर रखने के लिए नियमित गश्त करने की मांग की। बैठक में धनवीर सिंह राणा, चिरंजीव अवस्थी, भरत सिहं पंवार, विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष चैन सिंह चौहन, ब्रह्मानन्द मिश्रा, जसवीर सिंह , जगमोहन नौटियाल, राजेन्द्र रावत, मनबीर सिंह राणा, कुसलदास, उपेन्द्र शाह आदि कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *