किसान हाट में बिके जैविक उत्पाद
चम्पावत। चम्पावत बस स्टेशन में रविवार को किसान हाट का आयोजन किया गया। इस दौरान काश्तकारों ने जैविक उत्पादों की बिक्री। बाजार से कम दाम में सब्जी मिलने से लोगों ने हाट से खरीददारी की। उद्यान विभाग चम्पावत के काश्तकारों को बाजार दिलाने के मकसद से किसान हाट का आयोजन कर रहा है। डीएचओ टीएन पांडेय ने बताया कि हाट से लोगों को जैविक उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।
