किच्छा में फंदे से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

रुद्रपुर। ग्राम गोकुल नगर में एक राजमिस्त्री का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम नूरपुर गडरिया बाग निवासी अफराज (21 वर्ष) पुत्र मुख्तयार राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार सुबह उसका शव गोकुल नगर लाइन पार पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *