पुल से लोहे का सामान चोरी करते आरोपी गिरफ्तार
रुडकी
सोलानी नदी के पुल से लोहे का सामान चोरी करते हुए दो कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया पिटाई के बाद कर्मचारियों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से छह लोहे की प्लेट बरामद की है। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि नेशनल हाईवे 58 रुडक़ी बाईपास के पास सैम इंडिया बिल्टवैल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी रात के वक्त गश्त कर रहे थे। तभी सोलानी नदी पुल के ऊपर से गुजरते वक्त कर्मचारी सुनील और भूपेंद्र भंडारी को खटपट की आवाज सुनाई दी। दोनों कर्मचारी पुल के नीचे गए तो देखा कि एक संदिग्ध हथोड़ा लेकर लोहा तोडऩे में लगा हुआ है। कर्मचारियों ने संदिग्ध को वहीं पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुल से लोहा चोरी कर रहा था। जिसके बाद कर्मचारियों ने सूचना पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिजवान निवासी तेलीवाला को पुल से लोहा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी ने अपने कुछ अन्य साथियों के भी नाम पते पुलिस को बताए हैं।
