कब्रिस्तान से पेड़ काटने के मामले में जांच करने पहुंची टीम

रुडकी। किशनपुर गांव के कब्रिस्तान की जमीन से पेड़ काटने के मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जेएम से की है। जेएम के निर्देश पर गठित टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। दो दिन पूर्व किशनपुर जमालपुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि से 11 पेड़ यूकेलिप्टस के चोरी कर लिए गए। जेएम से शिकायत के बाद कानूनगो सुशील कुमार के साथ लेखपाल सुलक्षणा, जितेंद्र ने किशनपुर गांव पहुंचकर पेड़ों की गिनती की। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। कानूनगो ने बताया कि पेड़ों की गिनती करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *