वीरेंद्र पंद्रवाल अध्यक्ष एवं संदीप भट्ट जिला मंत्री बने

रुद्रप्रयाग। उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी रुद्रप्रयाग का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उद्यान सचल दल केन्द्र अगस्त्यमुनि में आयोजित इस अधिवेशन में पूर्व उद्यान निरीक्षक दिगपाल सिंह नेगी की देखरेख में चुनाव हुआ। जिसमें वीरेंद्र पंद्रवाल को अध्यक्ष, केएन थपलियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप भट्ट को जिला मंत्री, विपिन डंगवाल को कोषाध्यक्ष और महावीर सिंह रावत को सम्प्रेक्षक चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही समिति का विस्तार करते हुए प्रकाश आर्य को संरक्षक, जगदीश टम्टा को सलाहकार, सपना तिवारी को उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंह रावत, मनोज बिष्ट, हेमवन्ती पंवार को संगठन मंत्री और नितिन नौटियाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *