महापंचायत के लिए उकिमो ने किया संपर्क
रुडकी। किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 4 सितंबर को रुड़की में किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के लिब्बरहेडी, नगला चीना, भरतपुर, मंडावली, मोहम्मदपुर जट्ट, खेड़ा जट्ट, उद्दलहेड़ी, गदरजुड्डा, थितकी, सकोती, कुमराड़ी आदि में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र लंबरदार, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र मुखिया, संजीव, सुभाष चौधरी, विजेंद्र सिंह, आदित्य चौधरी, राजकुमार आदि किसान मौजूद रहे।
