कॉलेज से दरवाजा उतारकर ले गए चोर

रुडकी। लक्सर के भुरनी खतीर गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर कॉलेज की छुट्टी थी। अगले दिन सुबह कर्मचारी अनिल ने कॉलेज का गेट खोला तो पता चला कि कॉलेज की छत पर जाने वाली सीढ़ियों पर लगा लकड़ी का दरवाजा चोर उतारकर ले गए हैं। सूचना पर प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ ने आसपास के खेतों में घूमकर देखा, परंतु चोरों का सुराग नहीं लग सका। तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *