ब्राह्मण समाज का अलंकरण समारोह 10 को

रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज का प्रतिभा अलंकरण समारोह आदर्श नगर के श्री गार्डन में 10 सितंबर को होगा। इसमें तकनीकी, चिकित्सा, सिविल सर्विस आदि में चयनित समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा और संयोजक सुधीर शांडिल्य ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता जयराम आश्रम के संत ब्रह्मस्वरूप ब्रहमचारी करेंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, सौरभ भूषण, पंडित रमेश सेमवाल, शुभम शर्मा, उज्जवल शर्मा, श्रद्धा हिंदू, रीमा शर्मा, अरुण शर्मा, अमरीश कुमार, सुधांशु वत्स, प्रमोद शर्मा, अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *