खटीमा और मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रुड़की। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने राज्य आंदोलन में पुलिस बर्बरता से खटीमा और मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को याद किया। ढंडेरा के सनराइज पब्लिक स्कूल में पुष्प अर्पित कर तथा स्मारक पर दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और शहादत से राज्य मिला। उन्होंने राज्य के लिए शहादत देने वालों को नमन किया। कहा कि शहीदों के सपनों का राज्य बनाने का हमारा दृढ़ संकल्प है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए सीएम धामी को धन्यवाद दिया। साथ ही वंचित राज्य आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण कराने की अपील की। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *