भाजपा महिला पदाधिकारियों ने रक्षा सूत्र बांधा
चम्पावत। भाजपा महिला पदाधिकारियों ने सीएम कैंप कार्यालय में रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नोडल अधिकारी केदार बृजवाल और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को रक्षा सूत्र बांधा। बाद में टीम ने कोतवाली में कोतवाल योगेश उपाध्याय समेत अन्य अधिकारियों को भी राखी बांधी। कार्यक्रम में चम्पावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट की विनीता फर्त्याल, गंगा खाती, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, किरन पंगरिया, भावना सेठी, पुष्पा ओझा, सरिता अधिकारी, अनीता सेठी जी, उमा देवी, गौरी देवी, नीमा देवी, सुनीता सेठी, कुसुम थ्वाल, मीना देवी आदि शामिल रहीं।
