अधिकारियों को हथियार चलाना सिखाया

रुड़की। शिविर के पांचवें दिन एनसीसी कैडेटों को अधिकारियों ने हथियारों के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्हें हथियारों को खोलना और बंद करना सिखाया गया।
चौधरी भरत सिंह डीएवी इण्टर कॉलेज में चल रहे प्री थल सेना शिविर के पांचवें दिन सभी एनसीसी कैडेटों को कैम्प कमांडेंट कर्नल रामकृष्णन रमेश ने हथियारों को खोलना, जोड़ना, बांधना सिखाया। पर्सनल हाइजीन साइबर क्राइम से होने वाली हानियां के बारे में भी बताया। कैंप कमांडेंट ने कैडेटों के खाने, ठहरने की गुणवत्ता की जांच की। कैडेटों से कहा कि हम यहां 10 दिन ट्रेनिंग करने आए हैं। इसमें हमें मैप रीडिंग वेपन ट्रेनिंग ड्रिल लेक्चर क्लास को ध्यान से समझना चाहिए। कैंप के निरीक्षण में व्यवस्था सही पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *