तेज तूफान आने से विद्युत लाइन में पेड़ गिरे
रुड़की। लखनौता-देवबंद मार्ग पर गोकुलपुर गांव के समीप यूकेलिप्टस का एक बड़ा पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस की सूचना पर वन वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके ने पेड़ को सड़क से हटाने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं एक यूकेलिप्टस का पेड़ झबरेड़ा कोटवाल गांव के समीप भी गिरा है। उसे भी सड़क से हटाया जा रहा है।
