नशे के खिलाफ होगी कड़ी कर्णप्रयाग पुलिस

चमोली। कोतवाली का प्रभार संभालने के बाद नवनियुक्त थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस चौकी में पत्रकारों के साथ औपचारिक मुलाकात में रावत ने कहा कि एंटी ड्रग्स अभियान को तेज किया जाएगा। साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। बदरीनाथ हाईवे पर गौचर की ओर और लंगासू की ओर चिह्नित डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि मार्ग पर कई जगह संवदेनशील प्वाइंट हैं। जिन पर पुलिस सुरक्षा के विभिन्न उपाय करने के प्रयास करेगी। यही नहीं नगर में संचालित सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था को सुचारु करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही पेंडिंग पड़े केसों की जांच तेज करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक ललित अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *