लंगासू में प्रस्तावित शराब की दुकान खिलाफ जारी रहा धरना-प्रदर्शन

चमोली। लंगासू में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का धरना रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक लंगासू में आवंटित शराब की दुकान को निरस्त नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आबकारी विभाग ने लंगासू में नंदप्रयाग में संचालित अंग्रेजी शराब की उपदुकान स्वीकृत की है। ग्रामीणों को इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दुकान के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने ग्रामीण आस्था के प्रतीक चंडिका देवी मंदिर के पास ही शराब की दुकान खोली है। जिससे नाराज ग्रामीण यहां शराब की दुकान के विरोध में दिन रात धरना दे रहा है। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि लंगासू में उपदुकान आबकारी नीति के अनुसार ही खोली गई है। इधर रविवार को टीका प्रसाद मैखुरी, सुनील पंत, राकेश कुमार डिमरी, भगवती प्रसाद चमोली, धीरेंद्र नेगी, राजेंद्र डिमरी, गिरीश नगवाल, गंगाधर मैखुरी, विनोद कंडारी, संजय नगवाल, प्रकाश डिमरी, प्रेम मेवाड़, महिला मंगल दल अध्यक्ष आशा गोस्वामी, सविता सिमल्टी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *