प्रमुख ने किया सड़क का शिलान्यास

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अन्तर्गत डांगी बांगर के परखाल तोक में 34.73 लाख की लागत से स्वीकृत सड़क का शिलान्यास किया। शनिवार को ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में स्वीकृत पहली सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि लोनिवि व पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के सम्पर्क विहीन गांवों को सड़क से जोड़ने का काम ग्राम्य विकास विभाग के प्रयास से किया जायेगा। जिन गांवों में लोनिवि व पीएमजीएसवाई योजना से सड़क नहीं बन पाई हैं,उन गांवों में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात को लेकर मेरा गांव मेरी सड़क योजना से निर्मित सड़क लोगों के लिए बेहतर यातायात मुहैया कराने का साधन होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान संध्या देवी ध्यानी ने ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कार्यक्रम में शामिल खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद मैठाणी,ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कोहली,अवर अभियंता पंकज राणा,जितेंद्र बेरवाण,सुशील रतूड़ी,मुकेश भट्ट,पूर्व प्रधान नवीन सेमवाल,प्रधान खोड़ प्रदीप राणा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *