आदर्श नागरिक के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल उत्तराखंड एवं जिला विधि सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सीजेएम अकरम अली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में तहसील परिसर के निकट कौशल केंद्र में विधिक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिविल जज एवं तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष रजनीश मोहन ने एक आदर्श नागरिक के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताते हुए कानून की जानकारी एवं इसके महत्व को बताया। मौके पर बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी, बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश जोशी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, प्रदीप मैठाणी, सुबोध भट्ट, महेंद्र पाल सिहं रावत, बलवीर सिंह, देवी प्रसाद, पीएलवी सदस्य प्रीति बिष्ट, पूनम हटवाल, राजीव डोभाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *